Wednesday, 11 January 2012

मेरी तकदीर मुझे धोखा दे गई होगी

मेरी तकदीर मुझे धोखा दे गई होगी
तू अपनी दुआओं पे शक ना कर

दामन थाम ज़रा मजबूती से ए सनम
तू इन मग़रूर हवाओं पे शक ना कर

उमड़ीं हैं तो बरस कर ही दम लेंगीं
तू इन काली घटाओं पे शक ना कर

तू बेखुदी हुआ बिस्मिल कसूर तेरा है
तू मेरी अदाओं पे शक ना कर

हालात बेवफ़ाई कर रहे हों तुझसे
तू मेरी वफ़ाओं पे शक ना कर

No comments: